जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे इसके लिये कार्ययोजना बनाई गई
नपा अध्यक्ष, सीएमओ एवं सभापति द्वारा किया गया सुआखेड़ा प्लांट का निरीक्षण
सिवनी। गोंडवाना समय।
गर्मी की शुरूआत के साथ-साथ आगामी समय में पेयजल की समस्या उत्पन्न न होवे इसके लिये नगर पालिका परिषद सिवनी पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने का प्रयास कर रही है ताकि सिवनी शहर में जनता को पानी सुविधाजनक रूप से प्राप्त हो सके।
इस हेतु दिनांक 03 अप्रैल 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री दिशा डहेरिया, जलकर सभापति श्री चंदन खताबिया, स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील एवं शीबू सेंगर द्वारा बंडोल सुआखेडा प्लांट का निरीक्षण किया गया है।
वर्तमान में भीमगढ़ जलाशय में पानी की मात्रा कम हो चुकी है
विदित होवे कि वर्तमान में भीमगढ़ जलाशय में पानी की मात्रा कम हो चुकी है। जिससे आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसे ध्यान में रखते हुए दिनांक 3 अप्रैल 2025 को दोपहर में नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया गया एवं नगर में जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे। इसके लिये कार्ययोजना बनाई गई।