Type Here to Get Search Results !

तिरुमाल जालम सिंह उइके मध्य प्रदेश भूमक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बने

तिरुमाल जालम सिंह उइके मध्य प्रदेश भूमक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बने 

मण्डला प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन 


मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

दिनांक 12 फरवरी 2025 को कचारगढ़ कि पावन धरा में अखिल गोंडवाना कोया पुनेम भूमक सेवा संस्था वर्धा महाराष्ट्र के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष तिरुमाल गेंदा सिंह उइके एवं राष्ट्रीय सचिव तिरुमाल संतोष मसराम के कर कमलो द्वारा भूमकाओ कि उपस्थिति में तिरुमाल जालम सिंह उइके मंडला जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश को उनके उत्तम कार्यो को देखते इन्हे मध्य प्रदेश भूमक संघ का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए भुमकाओ ने बधाई संदेश दिया गया। 

गढ़ा मंडला की मासिक बैठक भी सफलता पूर्वक संपन्न हुई 


अखिल गोंडवाना कोया पुनेम भुमका सेवा संस्था भारत के नव निर्वाचित मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय तिरुमाल जालम सिंह उइके के प्रथम गढ़ा मंडला आगमन पर ससम्मान स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही अखिल गोंडवाना कोया पुनेम भुमका सेवा संस्था जिला इकाई गढ़ा मंडला की मासिक बैठक भी सफलता पूर्वक संपन्न हुई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.