Type Here to Get Search Results !

इंजिनियर कमलेश तेकाम कोे अपने तकनीकि ज्ञान से गोंगपा के सत्ता रूपी महल को खड़ा करने की मिली जवाबदारी

इंजिनियर कमलेश तेकाम कोे अपने तकनीकि ज्ञान से गोंगपा के सत्ता रूपी महल को खड़ा करने की मिली जवाबदारी 

गोंगपा को सत्ता तक पहुुंचाने मध्यप्रदेश में इंजिनियर कमलेश तेकाम को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी 

दादा हीरा सिंह मरकाम जी के मिशन कोे आगे बढ़ाने लिया संकल्प 

मंडला/सिवनी/मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

वर्ष 2003 जैसा राजनैतिक भूचाल कहें या तूफान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में आया था और मध्यप्रदेश से 3 विधायक चुनकर विधानसभा तक पहुंचे थे। वहीं घसट-घसटकर संघर्ष करने वाली भाजपा भी सत्ता के शिखर तक पहुंचने में जीजीपी के कारण सफल हो पाई थी। इसके साथ ही कांग्रेस जिसे अपना परंपरागत वोट आदिवासी को मानती थी उसने भी मध्यप्रदेश में किनारा कर लिया था और आज भी कांग्रेस सत्ता के लिये संघर्ष कर तरस रही है।
            


वर्ष 2003 के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लोकसभा व विधानसभा में अच्छा चुनावी प्रदर्शन जरूर करती रही लेकिन विधानसभा सदन तक पहुंचने में 20 वर्षों तक कामयाब नहीं हो पाई। अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा नेतृत्व को मध्यप्रदेश अध्यक्ष के रूप में इंजिनियर कमलेश तेकाम को दायित्व सौंपा है।                 अब देखना यह है कि इंजिनियर कमलेश तेकाम अपने तकनीकि ज्ञान के जरिए किस तरह से मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सत्ता रूपी महल को कितनी मजबूती दे पाते है। यह भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है।   

राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कमलेश तेकाम को दी मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी 


इंजीनियर कमलेश तेकाम पिता श्री हरनाम सिंह तेकाम एवं माता स्वर्गीय श्रीमती छाया देवी तेकाम जिनका 21 अप्रैल 1978 कोे जन्म स्थल ग्राम पंचायत बरबसपुर तहसील बिछिया जिला मंडला में हुआ। वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मण्डला के पद पर विराजमान है और वह शारदा कॉलोनी बिंझिया जिला मंडला में निवास करते है। अब इंजिनियर कमलेश तेकाम को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश संगठन मुखिया की बागडोर सौंपकर गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

उच्च शिक्षित होने के साथ तकनीकि विभाग में पारंगत है कमलेश तेकाम 

इंजिनियर कमलेश तेकाम उच्च शिक्षित होने के साथ तकनीकि विभाग में पारंगत है। इंजिनियर कमलेश तेकाम का शैक्षणिक सफर में उनकी प्रांरभिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा ग्राम पंचायत बरबसपुर में हुई है। इसके पश्चात हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की शिक्षा उनकी नैनपुर में किया है।
            इसके पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने वे शासकीय जबलपुर इंजीनियर कॉलेज जबलपुर से इ.ए मेकेनिकल इंजीनियरिंग एवं मास्टर इंजीनियर की डिग्री प्राप्त किया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि उच्च शिक्षित होने के साथ साथ उन्हें तकनीकि क्षेत्र का भी अच्छा खासा अनुभव है। इसके साथ ही उन्हें नेतृत्व का गुण भी शैक्षणिक अध्ययन के दौरान ही आ गया था। वे छात्र नेता के रूप में छात्रों को नेतृत्व करते रहे है। 

इंजिनियर कॉलेज सहित आईटीआई में अध्यापन का कार्य भी करा चुके है 

हम आपको बता दे कि इंजिनियर कमलेश तेकाम प्रारंभ से ही शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते थे। वहीं उनके पिता श्री हरनाम सिंह तेकाम जी स्वयं एक शिक्षक एवं प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। कमलेश तेकाम ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग 2 वर्ष गेस्ट लेक्चरर के रूप में सेवाएं दी है। इसके पश्चात डिंडोरी जिले में आई.टी.आई में 2 वर्ष टी ओ के रूप में कर्तव्य निभाया है। 

2028 में विधानसभा चुनाव परिणाम में सबको किया आश्चर्यचकित

इंजिनियर कमलेश तेकाम जो कि बचपन से ही शिक्षा एवं समाज सुधार में रुचि होने की वजह से उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ राजनीति की तरफ रुख किया। वर्ष 2018 में उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बिछिया विधानसभा का चुनाव लड़ लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया था।
            भले ही 2018 के चुनाव में सफलता ना मिल पाई हो पर लगातार बढ़ते आत्मविश्वास के चलते उनको वर्ष 2019 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला मंडला का जिला अध्यक्ष बनाया गया एवं अध्यक्ष बनने के बाद लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा करके लोगों को शिक्षा, स्वास्थ एवं सामाजिक जन समस्याओं को समय-समय पर लगातार उठा कर नेताओं एवं उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का काम किया। 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बन गोंगपा का बढ़ाया वर्चस्व 

लगातार आदिवासी समाज की मूलभूत मुद्दे एवं पलायन को लेकर लगातार चिंतित रहने वाले इंजिनियर कमलेश तेकाम ने वर्ष 2022 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के बाद सफलता प्राप्त कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हुए एवं वर्तमान में आप जिला स्थाई शिक्षा समिति के अध्यक्ष है। आपके द्वारा लगातार स्कूलों एवं छात्रावास निरीक्षण कर शिक्षा में सुधार के लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिसका उद्देश्य हर घर शिक्षा अभियान को गांव-गांव तक भेजने एवं हर गरीब बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। 

युवाओं में खुशी की लहर

लगातार समाज की प्रति चेतना को देखते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश की कमान युवा नेतृत्व इंजीनियर कमलेश तेकाम के हाथों में सौपी है। अब देखना यह है कि जिस तरह उन्होंने मंडला के अंदर संगठनात्मक रूप से संगठन को मजबूत किया है। ठीक उसी तरह से मध्यप्रदेश में भी संगठन को मजबूत करने की जवाबदारी है। जानकारों की माने तो इस बार युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलने से युवा वर्ग जो लगातार पार्टी के ढांचे को मजबूत करने का काम कर रहा था उनके अंदर खुशी की लहर है। 

दादा हीरा सिंह मरकाम जी के मिशन के तहत संगठन को मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत बनाऊंगा-कमलेश तेकाम 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गोंडवाना समय से चर्चा करते हुये इंजीनियर कमलेश तेकाम प्रदेश अध्यक्ष गोंगपा ने बताया कि मुझे गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण पद पर लाने के लिए मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और यह संकल्प लेता हूं कि पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने की ओर अग्रसर रहूंगा। दादा हीरा सिंह मरकाम जी के मिशन व सिद्धांतों के अनुसार संगठन को मजबूत बनाकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को गांव-गांव तक व मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।  


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.