Type Here to Get Search Results !

कमलेश तेकाम गोंगपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

कमलेश तेकाम गोंगपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त 

युवा नेतृत्व के हाथों राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सौंपी मध्यप्रदेश की कमान 

मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कमलेश तेकाम को सौंप दिया है।
        


 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिये युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंपी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मण्डला के पद पर वर्तमान में कार्यरत 


हम आपको बता दे कि कमलेश तेकाम वर्तमान में जिला पंचायत उपाघ्यक्ष मण्डला के पद पर कार्यरत है। वहीं मण्डला के जिला अध्यक्ष का पद भी उन्होंने बखूबी निभाया है। इसके साथ ही उन्होंने बिछिया विधानसभा में भी दो बार चुनावी मैदान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाया है।                     गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जवाबदारी युवा नेतृत्व कमलेश तेकाम को सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मध्यप्रदेश में गोंगपा के पक्ष में करने के उद्देश्य से दिया है। 
वहीं कमलेश तेकाम के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.