Type Here to Get Search Results !

मादक पदार्थ गांजा के 12 पेकेट इंजन के ऊपर रखकर ले जा रहे थे

मादक पदार्थ गांजा के 12 पेकेट इंजन के ऊपर रखकर ले जा रहे थे 

कुरई व डूण्डासिवनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता 

गांजा मय वाहन कार सहित दोनो आरोपी से जप्त किया गया

सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपी की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री सुनील कुमार मेहता भा.पु.से. के द्वारा आदेशित किया गया है।                         


उक्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जी.डी. शर्मा, एस.डी.ओ. पी. बरघाट श्री ललीत गठरे के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कुरई और पुलिस थाना डूण्डा सिवनी की संयुक्त कार्यवाही दिनांक 22-23/01/2025 की दरम्यानी रात्री विश्वनीय मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से वाहन कार इको स्पोर्ट पर मादक पदार्थ गांजा को सिवनी लाने की सूचना मिलने पर कुरई स्थित क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगाई गई तभी नागपुर तरफ से आ रही वाहन कार इको स्पोट आई जो कि पुलिस को देखकर वाहन का चालक भागने का प्रयास किया। जिसे हमराह स्टाफ गवाहों की मदद से रोका गया। 

20 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती तीन लाख रुपए का मिला 

कार की ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरेन्द छुआलसिंह पिता शंकर छुआलसिंह उम्र 49 साल निवासी ग्राम गडागुडम जिला खोरधा उड़ीसा एवं बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार स्वाईन पिता कैलाश चन्द्र स्वाईन उम्र 37 साल निवासी बेगुनिया थाना बेगुनिया जिला खोरधा उड़ीसा का होना बताये।
                संबंधित व्यक्ति और उनके वाहन कार की तलाशी ली गई। कार के बोनट के अन्दर इंजन के ऊपर मादक पदार्थ गांजा के 12 पेकेट कुल वजनी 20 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती तीन लाख रुपए का मिला। 

गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने में इनका रहा सराहनीय योगदान 

गांजा मय वाहन कार सहित दोनो आरोपी से जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं उक्त कार्यवाही में लक्ष्मण सिंह झारिया थाना प्रभारी कुरई, उप निरी अजय कुमार जायसवाल, प्र.आर. श्याम वर्मा, सत्यकुमार इनवाती आरक्षक अविनाश पाण्डेय, बालचंद नगरधने, प्रकाश उइके, यशपाल उइके सभी थाना कुरई, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी डुण्डासिवनी, सउनि बालकृष्ण तिलगाम, प्र.आर. शेखर बघेल, योगेश राजपूत आरक्षक विवेक बाथरे, सीताराम जावरे, अंशुमन राजपूत, अखिलेश महोरो सैनिक वकील खान सभी थाना डूण्डासिवनी प्रीतम मार्को जोनल सायबर आॅफिस जबलपुर का सराहनीय योगदान रहा। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.