Type Here to Get Search Results !

प्रधान पाठक को नहीं पता एसपी का नाम, बच्चों को सिखा रहे गलत जानकारी

प्रधान पाठक को नहीं पता एसपी का नाम, बच्चों को सिखा रहे गलत जानकारी

सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले में शैक्षणिक व्यवस्था का सुधार करने का अफसर भले ही कितनी ही कोशिश कर ले लेकिन कुछेक शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य प्रदान करने वाले कुछ शिक्षकों के कारण शैक्षणिक संस्थायें का नाम भी खराब होता है।
                


सिवनी जिला मुख्यालय से महज लगभग 5-6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक को देश दुनिया की खबर तो दूर अपने ही जिले के पुलिस अधीक्षक का नाम तक पता नहीं है। वहीं स्कूल के प्रधान पाठक से  एसपी का नाम पूछने पर उनका जवाब व्यावहारिकता से परे अंदाज में था। 

सुनील मेहता के स्थान पर राकेश सिंह लिखा था एसपी का नाम 


दरअसल जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर स्थित शासकीय कंडीपार माध्यमिक शाला के बाहर दीवार में बोर्ड में स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा स्कूल के बच्चों को सामान्य ज्ञान ओर जानकारी के तौर पर सिवनी के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विधायक का नाम लिखा था

जिसमें कलेक्टर का नाम तो सही लिखा हुआ था लेकिन पुलिस अधीक्षक का नाम सुनील मेहता के स्थान पर गौ हत्याकांड में स्थानांतरित होकर सिवनी जिले से तकरीबन चार माह पूर्व जा चुके एसपी राकेश कुमार सिंह का नाम लिखा था। 

नेट से जानकारी निकालकर बोर्ड में लिख देंगे नये एसपी का नाम 


वहीं जब गोंडवाना समय की टीम ने जब स्कूल के प्रधान पाठक श्री ब्रजेश तिवारी से जिले के एसपी का नाम पूछा तो प्रधान पाठक हक्के बक्के रह गए जवाब नहीं दे पाए। आप वीडियो में देख सकते हैं कि प्रधान पाठक एसपी का नाम बताने की बजाय यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे नेट से जानकारी निकालकर बोर्ड में लिख देंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.