Type Here to Get Search Results !

अनुराग मरावी होनहार खिलाड़ी जीएसयू व गोंडवाना स्पोर्ट्स क्लब को दी श्रद्धांजलि

अनुराग मरावी होनहार खिलाड़ी जीएसयू व गोंडवाना स्पोर्ट्स क्लब को दी श्रद्धांजलि 

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन मंडला की और से भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की गई 


मण्डला। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के होनहार छात्र व नेशनल खिलाड़ी अनुराग मरावी जो ग्राम पड़रिया तहसील नैनपुर से निकल कर अपने छात्र जीवन में एक अलग पहचान बनाने वाले छात्र अनुराग मरावी कब्बडी के जाने माने खिलाड़ियों में एक थे। उन्होंने मंडला जिले का कई बार नाम रोशन किया था, जब भी कब्बडी का नाम लिया जाता था तो अनुराग मरावी का नाम जरूर याद किया जाता था। 

नम आँखों से मिट्टी संस्कार कर विदाई दी गई 

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन मंडला के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों के आँखों को नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गए। पूरे क्षेत्र के लोगों को व पूरे परिवार को अपूर्णीय छति है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली मिली की अनुराग लगभग 10 दिनो से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
         इलाज के दौरान नागपुर के सिम्स हॉस्पिटल में 13 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे अंतिम सांस ली। एम्बुलेंस की मदद से नागपुर से उनके ग्रह ग्राम पड़रिया लाया गया और ग्रह ग्राम में समाज व परिवार जनों के द्वारा उनको नम आँखों से मिट्टी संस्कार कर विदाई दी गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.