Type Here to Get Search Results !

टावर चोरी का मास्टरमार्इंड भाजपा नेता का नाम क्या उजागर करेगी बण्डोल पुलिस ?

टावर चोरी का मास्टरमार्इंड भाजपा नेता का नाम क्या उजागर करेगी बण्डोल पुलिस ?

टावर चोरी के मामले में भाजपा की थूं-थूं कराने वाले को बचाने लगे है कई नेता 

सत्ताधारी नेता का नाम चोरी के मामले में उजागर किया तो सिवनी पुलिस का जनता में बढ़ेगा विश्वास  

बण्डोल पुलिस ने टावर चोरी कांड के आरोपी को उत्तरप्रदेश पकड़कर लाई


सिवनी। गोंडवाना समय। 

बण्डोल पुलिस ने सिवनी जिले की ऐतिहासिक चोरी का खुलासा करने में सफलता प्राप्त किया है क्योंकि सिवनी जिले में पहली बार टॉवर चोरी की वारदात सामने आई है।
         


इस मामले में बण्डोल पुलिस ने कुछ आरोपी को मेरठ उत्तरप्रदेश से पकड़कर लाई है। जिनके पास से टावर की सामग्री एवं वायर केबल जिसकी अनुमानित कीमत 44 हजार रुपए बताई जा रही है को जप्त किया गया। 

मोबाईल टावर चोरी काण्ड का मास्टर मार्इंड भाजपा नेता बचने लगा रहा जुगाड़ 


मोबाईल टावर के मामले में बण्डोल पुलिस को खुलासा करने में बड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है। इस मामले में भाजपा के एक नेता का नाम प्रमुखत: से सामने आ रहा है। हालांकि सत्ताधारी दल का नेता होने के कारण उसका नाम पुलिस फिलहाल उजागर नहीं कर पा रही है।
            वहीं सूत्रों की माने तो जो आरोपी पकड़ाया है उसने भाजपा नेता का नाम उगल दिया है। मोबाईल टावर चोरी काण्ड का मास्टर मार्इंड भी भाजपा नेता ही बताया जा रहा है। टावर चोरी करने वाले नेता जिसने भाजपा की थूं-थूं कराया है उसे बचाने के लिये कुछ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरी ताकत लगा रहे है, सत्ता का पूरा सदुपयोग चोरी काण्ड के सरगना को बचाने के लिये लगा रहे है।
            जिसको भी ये जानकारी मिल रही है वह यही कह रहे है कि चोर को बचाने सरदार थाना व पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे है और फोन घुमा रहे है। भाजपा नेता का नाम यदि सिवनी पुलिस करती है तो जनता के सामने पुलिस प्रशासन का विश्वास बढ़ेगा कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम नहीं करती है और यदि भाजपा नेता का नाम उजागर प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं करती है तो पुलिस के प्रति विपक्ष जरूर सवाल कर सकता है।
            वहीं मोबाईल टावर चोरी कांड में आरोपी के द्वारा उगला गया नाम सामने आने के बाद अब भाजपा का नेता अपने आप को बचाने के लिये जेसीबी मशीन व अन्य मशीन किराये पर देने की कहानी बना रहा है। सच क्या है चाहे तो पुलिस उगलवाकर जनता के सामने पारदर्शिता के साथ सामने ला सकती है। 

मोबाईल टावर की रिपोर्ट दर्ज कराया था 


हम आपको बता दे कि अखिलेश दहायत प्रार्थी ने अलोनिया ग्राम से मोबाईल टावर चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। बताया जाता है कि वह टावर लगभग 2009 से लगा था। हालांकि वह बीते 2 साल से बंद पड़ा हुआ था जिसमें जंग लग चुका था और उसमें कोई मशीन नहीं लगी थी।
             वहीं बण्डोल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के िखलाफ प्रकरण दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया था। वही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बण्डोल पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुये चोरी का पतासाजी करना प्रारंभ किया। वहीं 

बण्डोल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 


घटना स्थल के आसपास वालो से पुछताछ एवं सायबर सेल सिवनी की तकनीकी सहायता प्राप्त की गई और मोबाईल टावर चोरी गिरोह के उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ, गाजियाबाद एवं बागपत निवासी तीन सदस्यों को गिरफतार करने में बण्डोल पुलिस को सफलता भी मिली है।
            इंदौर में टावर चोरी का माल आयशर गाड़ी से भेजकर बेचा गया है। वहीं इंदौर से टीम भेजकर उक्त माल जप्त कर लिया गया है। वहीं उक्त मामले में विगत सप्ताह में थाना बंडोल से टीम सउनि जसवंत सिंह ठाकुर, प्र. आर. बालमुकुन्द बघेल, आर. नीरज राजपूत, नितेश धुर्वे को भेजकर एक आरोपी अमजद खान को जिला मेरठ से गिरफतार किया गया है। वहीं मामले की विवेचना जारी है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.