Type Here to Get Search Results !

कृष्णा कुमार बेलवंशी अनुसूचित जाति परिषद कुरई ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

कृष्णा कुमार बेलवंशी अनुसूचित जाति परिषद कुरई ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त 

अनुसूचित जाति परिषद के जिला पदाधिकारियों ने सर्वसम्मिति से कार्यकारिणी का किया विस्तार 


कुरई/सिवनी। गोंडवाना समय। 

अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद सिवनी जिले के संगठन को शहर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति परिषद के ब्लॉक स्तर पर संगठन के विस्तार करने के साथ साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी प्रारंभ की गई है।
                 




इसी कड़ी में अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद जिला सिवनी जिला अध्यक्ष मनोहर डेहरिया व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 22 सितंबर 2024 को अनुसूचित जाति परिषद ब्लाक कार्यकारिणी कुरई का गठन जिला अध्यक्ष मनोहर डहेरिया, सचिव एड. सुरेंद्र बारमाटे, महामंत्री श्याम डहेरिया, संयोजक नरेश कुमार मंगोरे जिला अध्यक्ष संत रविदास समाज, संयोजक राजेश डहेरिया जिला अध्यक्ष डहेरिया समाज की उपस्थिति में सर्व सम्मति से ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कुरई ब्लॉक में इन्हें दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 

अनुसूचित जाति परिषद कुरई ब्लाक अध्यक्ष एड कृष्णा कुमार बेलवंशी, उपाध्यक्ष सुधीर बामने, उपाध्यक्ष नितेश झारिया, सचिव राकेश बिजोरिय, सहसचिव विशाल नागवंशी, मंत्री पुष्पेन्द्र बोध, संयोजक केशव डोके, सुनील गेड़ाम, मिलिंद वासनिक, परमहंस हिरकने को नियुक्त किया गया।
                वहीं अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति 22 सितंबर को बनाए गए पदाधिकारियों द्वारा बनाकर जिला मुख्यालय को भेजी जायेगी। इस हेतू अगले रविवार को बैठक रख कर शेष कार्यवाही पूर्ण कि जावेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.