Type Here to Get Search Results !

राजा दलपत शाह की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

राजा दलपत शाह की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिवनी मुख्यालय पहुंचे 


सिवनी। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम दिनांक 4 जून 2024 को सिवनी पहुंचे जहां पर उनका गोंगपा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। वहीं सिवनी मुख्यालय में पहुंचकर गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने गोंगपा पदाधिकारियों के साथ दलसागर तालाब में स्थित राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थल व प्रतिमा का निरीक्षण किया।
             


इस दौरान उन्हें पार्टी के पदाधिकारियों ने जानकारी दिया कि राजा दलपत शाह की प्रतिमा का स्वरूप ठीक नहीं है। नगर पालिका सिवनी द्वारा राजा दलपत शाह की प्रतिमा को आदिवासी समाज की भावनाओं व निर्णय के विपरीत स्थापित कराई जा रही है। इसको लेकर गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने गोंगपा के पदाधिकारियों को आदिवासी समाज के साथ बैठक करते हुये निर्णय लेकर आगे विधिवत कार्यवाही करने के लिये कहा है। 

गोंगपा के पदाधिकारियों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत 


वहीं गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सिवनी मुख्यालय में स्थित गोंडवाना शासनकाल की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर माल्यापर्ण भी किया।
                

इस दौरान उनके साथ श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, संतोष चंद्राकर राष्ट्रीय महामंत्री गोंगपा, एडवोकेट महेश कुमार वट्टी प्रदेश महामंत्री, देवेन्द्र मरावी प्रदेश सचिव गोंगपा, गंगा राम मरावी जिला अध्यक्ष सिवनी गोंगपा, सुक्खू लाल बरकडेÞ, देवी सिंह अरबे जिला महामंत्री गोंगपा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। गोंगपा सिवनी जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित गोंगपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन भी किया। 

अमरवाड़ा विधानसभा में चुनाव प्रचार में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष 

सिवनी मुख्यालय के पश्चात गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी देवरावेन भलावी के समर्थन में ग्राम पंचायत बटका में आमसभा को संबोधित किया व रैली में शामिल हुये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.