Type Here to Get Search Results !

महाराष्ट्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को उतारने मैदानी तैयारी में जुटी

 महाराष्ट्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को उतारने मैदानी तैयारी में जुटी 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पदाधिकारी महाराष्ट्र राज्य में ले रहे विशेष बैठक 


महाराष्ट्र। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अब महाराष्ट्र में होने वाले आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है। महाराष्ट्र राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर, महाराष्ट्र प्रभारी बलवीर सिंह तोमर महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जिलों में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक संगठनात्मक बैठके लेने पहुंचे है।
              


 गोेंडवाना गणतंत्र पार्टी महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे इसके लिये संगठन की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। वहीं बताया जाता है कि 16 जुलाई के बाद संभावना है कि महाराष्ट्र राज्य में कहां-कहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी इस पर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि अभी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन को महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव के हिसाब से मजबूत करने में जुटी हुई है। 

पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में महाराष्ट्र राज्य में उम्मीदवारों को उतारेगी


महाराष्ट्र राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपनी तैयारी जमीनी स्तर पर करने के लिये संगठनात्मक बैठक लेना प्रांरभ कर दिया है। महाराष्ट्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हरीश उईके को विधानसभा चुनाव के लिये अभी से मजबूती के साथ तैयारी करने के लिये संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
                 इसी के चलते महाराष्ट्र में 14 जुलाई 2024 को गोंडवाना गण्तंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित  राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर, महाराष्ट्र प्रभारी बलवीर सिंह तोमर महाराष्ट्र के नागपूर में संगठन की बैठक लिया।
                    नागपूर में आयोजित बैठक में तीन जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हुये। आगामी विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में महाराष्ट्र राज्य में उम्मीदवारों को उतारेगी इसको लेकर संगठनात्तमक चर्चा के साथ दिशा निर्देश दिये गये है।

15 को चंद्रपुर व गढ़चिरोली और 16 को वर्धा में होगी बैठक 


वहीं महाराष्ट्र राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के दौरा कार्यक्रम व संगठनात्मक निर्णय के संबंध में जानकारी देते हुये राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर ने बताया कि 14 जुलाई को नागपूर में विशेष बैठक होने के पश्चात अब महाराष्ट्र में 15 एवं 16 जुलाई को भी विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। जिसके तहत 15 जुलाई को गढ़चिरोली, चंद्रपुर में बैठक आयोजित की जायेंगी। वहीं 16 जुलाई को वर्धा में बैठक आयोजित की जायेगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.