Type Here to Get Search Results !

28 जुलाई को विश्व आदिवासी दिवस समारोह भव्यता के साथ सफलतापूर्वक मनाये जाने विशेष बैठक का आयोजन

 28 जुलाई को विश्व आदिवासी दिवस समारोह भव्यता के साथ सफलतापूर्वक मनाये जाने विशेष बैठक का आयोजन 

आदिवासी सामाजिक मंगल भवन चूना भट्टी सिवनी में दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगी बैठक 

सिवनी मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस समारोह सभी सामाजिक संगठनों के द्वारा सामुहिक रूप से आयोजित किया जायेगा

सिवनी। गोंडवाना समय। 

आदिवासी बाहुल्य मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला सिवनी मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस समारोह को धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियां सामाजिक संगठनों के द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।
                


जिला मुख्यालय सिवनी में सामुहिक रूप से विश्व आदिवासी दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है और समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिये आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की लगभग 3 विशेष बैठक पूर्व में हो चुकी है। 

विश्व आदिवासी दिवस समारोह को सफल बनाने प्रमुख पदाधिकारियों को दी जायेगी जिम्मेदारी 


उक्त संबंध में जानकारी देते हुये गोंड समाज महासभा व अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को किस तरह से आयोजित किया जायेगा। इस पर पूर्व में निर्णय लिया जा चुके है वहीं आगे और अन्य निर्णयों पर विचार विमर्श करने के साथ ही विश्व आदिवासी दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिये प्रमुख पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।
                इस संबंध में आगामी विशेष महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 28 जुलाई 2024 दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से प्रांरभ होगी। जिसमें विश्व आदिवासी दिवस समारोह सिवनी मुख्यालय में मनाये जाने के संबंध में सभी के सुझाव के साथ साथ कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी व जबाबदारी भी दी जायेगी।
                वहीं चित्तोड़ सिंह कुशराम ने यह भी बताया कि सिवनी मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस समारोह कार्यक्रम सभी सामाजिक संगठनों के द्वारा सामुहिक रूप से एवं सगाज समाज के सहयोग से एकता के साथ मनाया जायेगा। 

विश्व आदिवासी दिवस समारोह में सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन को किया सादर आमंत्रित  


वहीं जिला मुख्यायल सिवनी में विश्व आदिवासी दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करने हेतु आमंत्रित करने का कार्य भी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में आमंत्रण पत्र भी सादर सम्मान के साथ भेंट करते हुये दिये जा रहे है। इसी कड़ी में सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से भी आदिवासी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट करते हुये विश्व आदिवासी दिवस समारोह में आगमन हेतु आमंत्रण पत्र सादर सम्मान के साथ दिया है। 

केवल प्रसाद परते गांव-गांव पहुंचकर कर रहे आमंत्रित 


विश्व आदिवासी दिवस समारोह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाये जाने हेतु आदिवासी जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष केवल प्रसाद परते के द्वारा गांव-गांव में आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। केवल प्रसाद परते के द्वारा बम्होड़ी गांव में पहुंचकर आदिवासी सगा समाज के सदस्यों को आमंत्रण पत्र सादर सम्मान के साथ दिया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.