Type Here to Get Search Results !

प्रशिक्षण केंद्र में भारी भ्रष्टाचार की जांच करने भोपाल से आयेगी टीम

प्रशिक्षण केंद्र में भारी भ्रष्टाचार की जांच करने भोपाल से आयेगी टीम

सुभाष शर्मा लेखापाल व विनोद सिंह संकाय सदस्य को उपस्थित रहने के निर्देश 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

क्षेत्रिय प्रशिक्षण संस्थान सिवनी मध्यप्रदेश में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के नाम पर लूटपाट मची हुई है सरकारी धनराशि को फर्जी प्रशिक्षण के नाम पर घोटाला करके प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी कर्मचारी अपनी तिजोरी भर रहे है।
                


क्षेत्रिय प्रशिक्षण संस्थान सिवनी की शिकायत किये जाने पर पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश के द्वारा जांच टीम का गठन किया गया है। वहीं प्रशिक्षण केंद्र में किये जा रहे भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़ा को पूर्व में गोंडवाना समय द्वारा भी प्रमुखता से उठाया गया है। 

जांच के दौरान अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश 

क्षेत्रिय प्रशिक्षण संस्थान केंद्र सिवनी में कार्यरत सुभाष शर्मा लेखापाल एवं विनोद सिंह संकाय सदस्य क्षेत्रिय प्रशिक्षण सिवनी की गंभीर शिकायते होने के संबंध में संचालक सह आयुक्त पंचायत राज संचालनालय भोपाल द्वारा जांच के आदेश दिये गये है।
             वहीं 23 जून 2024 को जांच के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में समस्त अभिलेख उपलबध कराये जाने तथा जांच के दौरान सुभाष शर्मा लेखापाल व विनोद सिंह को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.