अब खरगोन से 25 श्रमिको को वंदना टेकाम ने पहुंचवाया झारखंड
पहले भी नैनपुर से 32 श्रमिको को झारखंड पहुंचाने में की है सहयोग
मंडला/नैनपुर। गोंडवाना समय।
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये गांव-गांव में मास्क का वितरण का कार्य, जरूरतमंदों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य हो या कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिये जनजागरूकता का कार्य करने के लिये तत्परता के साथ अपना मानवीय कर्तव्य निभाने वाली वंदना टेकाम इसके साथ साथ उन श्रमिकों को भी अपने घरों तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभाकर शासन प्रशासन के सहयोग से अपने अपने घरों से कोसो दूर फंसे हुये श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग कर रही है।
नैनपुर से झारखंड पहुंचे 32 श्रमिकों ने किया था आभार व्यक्त
हम आपको याद दिलो कि नैनपुर में रेलवे का काम करने के लिये झारखंड राज्य से आये 32 श्रमिकों को वंदना टेकाम द्वारा शासन प्रशासन व झारखंड राज्य की सांसद व प्रशासनिक अफसरों से सहयोग लेकर नैनपुर में रेलवे के कार्य करने के दौरान फंसे हुये श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने में सहयोग किया था और 32 श्रमिक अपने घर पहुंच भी गये है। वहीं अब उनका एक ओर सहयोग करने का प्रयास सफल हुआ है।
अब फिर अपने सहयोग के प्रयास के कदमों को बढ़ाते हुये वंदना टेकाम ने पुन: झारखंड राज्य के ही 25 श्रमिकों को अपने घर तक पहुंचाने में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से झारखंड पहुंचाने में सफल हुई है। झारखंड पहुंचकर 32 श्रमिकों ने उन्होंने वंदना टेकाम के सहयोग किये जाने का आभार व्यक्त करते हुये वीडियों भी सोशल मीडिया में साझा किया था।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में फंसे थे झारखंड के 25 श्रमिक
मध्यप्रदेश के खरगोन में ही श्रमिक कार्य के लिये आये हुये थे, जिनकी सूचना वंदना टेकाम को झारखंड की सांसद गीता कोड़ा जी से प्राप्त हुई थी और उन्होंने झारखंड राज्य के खरगोन में फंसे हुये श्रमिको सूची भी उपलब्ध करवाया था।
वंदना टेकाम ने सूची में श्रमिकों के फोन नंबर पर संपर्क किया तो जानकारी मिली कि श्रमिक मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम बौधगाव, तहसील बड़वाह में है। श्रमिको झारखंड पहुंचाने के लिये वंदना टेकाम ने अपने भाई राजेश टेकाम की मदद से उनके मित्र से खरगोन में संपर्क करते हुये झारखंड राज्य अपने घर श्रमिकों को पहुंचाने के लिये विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्यवाही प्रारंभ किया।

खरगोन के प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मिली सफलता
वंदना टेकाम ने गोंडवान समय से चर्चा में बताया कि खरगोन जिले में फंसे हुये 25 श्रमिकों को झारखंड पहुंचाने के लिये विभागीय प्रक्रिया में सहयोग के करने में विशेष रूप से जिÞला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. रंदा, डीएसपी श्री कमल चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल चौहान बड़वाह, एस.डी.ओ.(पीएचई) श्री शिवराम सोलंकी, श्री नीरज अमझारे, श्री भेरूलाल निनामा डी.ई. (जल संसाधन) की मदद से सभी श्रमिको को खरगोन से झारखंड तक पहुँचवाने मदद किया। प्रशासन के सहयोग और वंदना टेकाम के मेहनत से झारखंड के 25 श्रमिक जो कि झारखंड जाने के लिये परेशान हो रहे थे उनकी समस्या का समाधान हो गया।
👌👌
ReplyDelete