Type Here to Get Search Results !

10 उम्मीदवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

10 उम्मीदवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति 

मण्डला। गोंडवाना समय। 
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों से प्राप्त प्रकरणों के परीक्षण उपरांत सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला द्वारा 10 उम्मीदवारों को नियमित भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। 
इस संबंध में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कमल सिंह मरावी स्व. नान्हू सिंह मरावी सहायक शिक्षक प्रा शा रहंगी मवई को बालक आश्रम अमवार मवई, ललित वायाम स्व. करन सिंह वायाम सहायक शिक्षक प्राशा सुरजाटोला बिछिया को कन्या छात्रावास घुटास, नवीन कुमार मरावी स्व. कमोदनी बाई भृत्य बालक आश्रम शाला पीपरटोला नैनपुर को आदिवासी बालक छात्रावास कालपी, जोत सिंह उइके स्व. गोपाल प्रसाद भृत्य शाउमावि घुटास को जूनियर बालक छात्रावास निवास, महिपाल सिंह बट्टी स्व. आनंद सिंह भृत्य शामाशा भरभेली को कन्या आश्रम शाला गिठौरी, सतेन्द्र मरावी स्व. राजेन्द्र प्रसाद सहायक शिक्षक प्रा शा भोंदा बिछिया को बालक आश्रम शाला देहनाघुघरी बीजाडांडी, सुशील कुमार सरौंते स्व. श्री सुखदेव सिंह सरौंते भृत्य शासकीय हाई स्कूल रामदेवरी को आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सिझौरा, गजेन्द्र कुमार मरावी स्व. भारत मरावी सहायक शिक्षक प्रा शा कचनारी घुघरी को कन्या आश्रम शाला बुदरा पिपरिया, संजय कुंजाम स्व. रामप्यारी बाई भृत्य मा शा पटपरा रैयत को आदिवासी बैगा आश्रम पथर्री नारायणगंज एवं सत्यम ठाकुर स्व. योगेन्द्र सिंह भृत्य कन्या आश्रम िपंडरई को आदिवासी बालिका आश्रम शाला कालपी में पदस्थ किया गया है। यह नियुक्ति अस्थाई है तथा उम्मीदवार को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया है। यदि परिवीक्षा अवधि में सेवाएं संतोषजनक नहीं पाई जायेंगी तो सेवाएं समाप्त की जावेगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.