पी.डी.एस. सेल्समेन महादेव वराड़े घर-घर जाकर देते है राशन
अब पूरे बालाघाट जिले में अशक्त और वृद्ध उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगा राशन
बालाघाट। गोंडवाना समय।बालाघाट शहर के वार्ड क्र. 1 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक नई पहल की गई है। इस पहल के जरिये इस वार्ड के पी.डी.एस. सेल्समेन महादेव वराड़े ऐसे उपभोक्तताओं के घर पर राशन पहुँचाते हैं, जो वृद्धावस्था या निराश्रित होने से स्वयं राशन की दुकान पर राशन सामग्री लेने नहीं जा पाते या उम्र के असर से उनके ऊंगली या अंगूठे के निशान पीओएस मशीन पर नहीं आ पाते हैं। इस नयी पहल से वृद्ध और अशक्त उपभोक्ताओं को मिली राहत से प्रभावित होकर अब जिला कलेक्टर ने इस व्यवस्था को पूरे बालाघाट जिले में लागू करने का निर्णय लिया है।