संविधान को न्याय से जोड़ने का काम इसके निमार्ता बाबा साहेब अंबेडकर ने किया-कमल नाथ
संविधान की मूल अवधारणा है कि सभी वर्गों के साथ हो न्याय
मुख्यमंत्री कमल नाथ का पिछड़ा वर्ग द्वारा सम्मान
भोपाल। गोंडवाना समय।मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि संविधान की मूल अवधारणा है कि सभी वर्गों के साथ न्याय हो। संविधान की इसी सोच के साथ मध्यप्रदेश सरकार काम कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग को न्याय मिले और नौजवानों को रोजगार मिले। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को समन्वय भवन में दलित पिछड़ा अधिकार मोर्चा द्वारा पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय पर आयोजित सम्मान एवं आभार समारोह को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि हम किसी वर्ग को आरक्षण नहीं दे रहे हैं बल्कि संविधान की भावना के अनुसार उन्हें न्याय दे रहे हैं।