व्यय प्रेक्षको ने किया लेखा टीम के कार्यो का अवलोकन
सिवनी। गोंडवाना समय। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र 115 सिवनी के लिये नियुक्त निर्वाचन व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश नाथ बरनवाल एवं श्री टी. पेरी वल्लाल, प्रेक्षक विधान सभा क्षेत्र बरघाट 114 द्वारा 4 अक्टूबर 2018 व्हीएसटी एसएसटी को प्रात: 10:30 बजे कार्यालय निर्वाचन व्यय लेखा विधान सभा क्षेत्र सिवनी 115 का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान व्यय लेखा कार्य में संलग्न समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित पाये गये। श्री डी.के. जैन सहायक व्यय प्रेक्षक द्वारा व्यय लेखा से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं व्हीएसटी, एसएसटी वीडियो का अवलोकन कराया गया। व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश नाथ बरनवाल द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त राजनीतिक दलों के शेडो रजिस्टर एवं वीडियो रिकार्डिग, सी.डी. एवं प्रचार-प्रसार की सामग्री को विधिवत संधारित किया जावे।